फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sriram College team won Red Bull

श्रीराम कॉलेज की टीम ने जीता रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट का रीजनल राउंड

Tue, 16 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sriram College team won Red Bull
श्रीराम कॉलेज की टीम ने जीता रेड बुल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने मेरठ में चल रही रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट के सिटी राउंड तथा रीजनल राउंड में शानदार जीत दर्ज की। श्रीराम कॉलेज की टीम अब अप्रैल में चंडीगढ़ में खेले जाने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा क्रिकेट टीम के कोच अमरदीप ने बताया कि मेरठ में चल रहीं रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सिटी राउंड का फाइनल मैच मेरठ कॉलेज, मेरठ तथा श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। श्रीराम कॉलेज की टीम ने मेरठ कॉलेज को 11 ओवर में 58 रन पर ढेर कर मात्र आठ ओवरों में 59 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला रीजनल राउंड के लिए हुआ। देहरादून की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन बनाए। श्रीराम कॉलेज ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। श्रीराम कॉलेज की टीम अब अगले राउंड में चंडीगढ़ खेलने जाएगी तथा उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed