फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sriram college players shine

श्रीराम कॉलेज के खिलाड़ी चमके

Thu, 16 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sriram college players shine
श्रीराम कालेज में मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीराम कॉलेज के खिलाड़ी चमके
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चल रही अंतर महाविद्यालय ताइक्वाडों प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर कॉलेज आने पर अनुज कुमार, पिंकी और नेहा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र अनुज कुमार ने 58 किग्रा के वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा पिंकी ने भी भार 49 किग्रा के वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने 46 किग्रा के वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था निदेशक डा आदित्य गौतम और प्रवक्ता डॉक्टर अब्दुल अजीज खान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। देवेंद्र कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी टीम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार, आशु शर्मा, अमरदीप, डॉ धर्मेंद्र, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed