फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Srikanth of BSS Inter College brightened his name

श्रीकांत ने पाया जिले में चौथा स्थान

Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Srikanth of BSS Inter College brightened his name
बीएसएस इंटर कॉलेज के श्रीकांत ने नाम रोशन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल 94 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का 90 प्रतिशत रहा। सनातन धर्म इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का 88 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 92 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट के छात्र श्रीकांत कपासिया ने जनपद में चौथा स्थान पाया है।

प्रधानाचार्य डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में मानसी ने 508 अंक, हिमांशु ने 505 तथा मुकुल चौधरी ने 499 अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में श्रीकांत कपासिया ने 421 (84.20 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम व जिले में चौथा स्थान पाया। ज्योति चौधरी ने 379, आकाश बावरा ने 375, प्राची गुप्ता ने 372 अंक प्राप्त कर विद्यालय मेरिट में स्थान बनाया। बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गोयल ने बताया कि इंटर में आयुषी पाल प्रथम, फायजा द्वितीय तथा तृतीय स्थान स्वाति, सुनीता एवं सना जैदी ने प्राप्त किया। हाईस्कूल में इंसिया जैदी प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय तथा तृतीय स्थान अंशुल देवी व शगुन ने प्राप्त किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed