फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spreading violence in religious frenzy is treason: Arya

धार्मिक उन्माद में हिंसा फैलाना देशद्रोह : आर्य

Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Spreading violence in religious frenzy is treason: Arya
संतोष विहार में संस्कार केंद्र पर भजनोपदेशक चेतराम आर्य को सम्मानित करते आचार्य गुरुदत्त आर्य, - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धार्मिक उन्माद में हिंसा फैलाना देशद्रोह : आर्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कृति की रक्षा हेतु विद्वानों और भजनोपदेशको का सम्मान करें। धार्मिक उन्माद में हिंसा फैलाना देशद्रोह है। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड की निंदा की।

संतोष विहार में संस्कार चेतना केंद्र पर आयोजित यज्ञ और सत्संग में हरिद्वार से पधारे भजनोपदेशक चेतराम आर्य को शॉल और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि तपस्वी संत, महात्मा, विद्वान और भजनोपदेशक सनातन संस्कृति के रक्षक हैं। वेदों का ज्ञान हर घर में पहुंचेगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। जो हिंसा फैलाते हैं, वो धार्मिक नहीं हो सकते। आर्य समाज उदयपुर में कन्हैया हत्याकांड की निंदा करता है। दोषियों को फांसी दी जाए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हिंदू पीर और मजारों के अंधविश्वास से बचें। यज्ञ, योग और गुरुकुल शिक्षा से जुड़ें। आनंद पाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा ने कहा कि युवा सत्यार्थ प्रकाश पढ़ें। सुभाष त्यागी, मंगत सिंह आर्य, सतीश आर्य, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह, अधिवक्ता सुघोष आर्य आदि ने विचार रखे। पूर्व बैंक प्रबंधक जनेश्वर प्रसाद आर्य, सुधीर आर्य, ओम प्रकाश धीमान, पुष्पेंद्र आर्य, सोम पाल आर्य, राजेंद्र प्रसाद, आदित्य आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीरज शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed