बिहारी गांव में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
मुजफ्फरनगर। जमीयत यूथ क्लब के स्काउट प्रशिक्षित युवाओं ने गांव बिहारी में सैनिटाइजर के छिड़काव का अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने को कहा।
जमीयत उलमा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी कारी जाकिर हुसैन ने जमीयत यूथ क्लब के युवाओं के एंटी कोरोना ग्रुप बनाए हैं, जो अपने क्षेत्रों में इस बीमारी से बचाव के प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एंटी कोरोना ग्रुप जमीयत यूथ क्लब बिहारी के स्काउट प्रशिक्षित युवाओं ने अपने गांव में मस्जिद, मंदिर, स्कूल, गली-महल्लो़ को सैनिटाइज किया। एंटी कोरोना ग्रुप के अंतर्गत सैनिटाइजेशन का कार्य जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन किया जा रहा है। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद आरिफ, हाफिज मोहम्मद उसमान, मोहम्मद जरीफ, जमियत यूथ क्लब के युवा मोहम्मद हुसैन आदि मौजूद रहे।