फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports grounds to be ready in 14 villages

जिले के 14 गांवों में तैयार होंगे खेल मैदान

Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds to be ready in 14 villages
जिले के 14 गांवों में तैयार होंगे खेल मैदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 27 जनवरी से शुरू हो रही गंगा यात्रा के मद्देनजर गंगा किनारे के गांवों के विकास के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। गंगा किनारे के चिह्नित किए गए 14 गांवों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना है। इसके लिए खेल मैदान विकसित करने को जमीन की तलाश शुरू हो गई है। प्रत्येक गांव में कम से कम तीन बीघा जमीन की आवश्यकता है। मैदान का विकास मनरेगा के तहत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी से गंगा बैराज से गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के दौरान जिले में मुख्य आयोजन जानसठ ब्लॉक के रामराज और जलालपुर नीला ग्राम पंचायत में होगा। इसके इतर भी गंगा किनारे के गांवों में यात्रा को लेकर गतिविधियां तेज हो गईं हैं। जनजागरूकता के कार्यक्रमों के साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए हैं। चिह्नित किए गए 14 गांवों में मैदानों का विकास किया जाना है। तीन दिन पूर्व हुई बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने गंगा किनारे के गांवों में खेल मैदान बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर गांवों में लेखपालों के माध्यम से जमीन की तलाश की जा रही है। युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक अधिकारी कुलदीप सिंह पुंडीर ने मंगलवार को गांवों में पहुंचकर जमीन की तलाश की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में कम से कम तीन बीघा जमीन की आवश्यकता होगी। इसे मनरेगा के तहत समतल कराया जाएगा। इसके बाद खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना है।
विज्ञापन

युवक मंगल दलों को किया गया सक्रिय
गंगा किनारे के गांवों में गठित युवक मंगल दलों को सक्रिय किया गया है। जिले में जिन गांवों में दलों का गठन नहीं है, वहां पर गठन किया जा रहा है। युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक अधिकारी के मुताबिक इन गांवों में खेल का सामान पहुंचा दिया गया है। फुटबॉल, वॉलीबाल, रस्सी आदि सामान दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को किया गया चिह्नित
गंगा किनारे के 14 गांव चिह्नित किए गए हैं। इनमें समाना उर्फ रामराज, जलालपुर नीला, रहड़वा गैर एतमाली, हुसैनपुर, हंसावाला, उजयाली खुर्द एतमाली, स्याली, कैंडी, भूवापुर, इलाहाबास, शुक्रतीर्थ खादर, फिरोजपुर खादर, शुक्रतारी एवं मजलिसपुर तौफीर शामिल हैं।
विश्व पटल पर चमका रहा शुकतीर्थ
मुजफ्फरनगर। गंगा किनारे स्थिति शुक्रताल खादर (शुकतीर्थ) गांव में भी खेल मैदान का विकास किया जाना है। शुक्रताल खादर, शुकतीर्थ पंचायत का ही हिस्सा है। पौराणिक महत्व का यह स्थान विश्व पटल पर अपनी पहचान रखता है लेकिन खेल प्रतिभाओं के मामले में काफी पीछे है। गंगा यात्रा के बहाने इस गांव में भी खेल मैदान के विकास की पहल शुरू हुई है।

सुविधाओं के अभाव में नहीं उभर पाती प्रतिभाएं
मुजफ्फरनगर। गंगा किनारे के चयनित 14 गांवों में ज्यादातर इलाके काफी पिछड़े हुए हैं। इन गांवों में खेल सुविधाओं का अभाव है। इसलिए यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता। जानसठ ब्लॉक क्षेत्र के गांव समाना उर्फ रामराज के प्रधान सचिन कुमार का कहना है कि गांव में एक शिक्षण संस्था का मैदान है। बच्चे उसी पर खेलते हैं। रेहड़वा के प्रधान मदन गिरि का कहना है कि गांव में सरकारी दस्तावेजों में सरकारी भूमि तो है, लेकिन उस पर विद्यालय बन गया। हुसैनपुर के प्रधान भूपेंद्र चौहान कहते हैं कि वन विभाग ने सरकारी जमीन पर पौधरोपण कर रखा है। उनका कहना है कि गांवों में जलालपुर नीला गांव में करीब चार बीघा जमीन है। इसकी चहारदीवारी का प्रस्ताव है। युवा कल्याण विभाग इस मैदान को विकसित करा रहा है। गांवों में यदि खेल मैदानों को विकास हो तो प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed