फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Sports along with education is also important'

‘पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी’

Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Sports along with education is also important'
डीएस पब्लिक स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में फिट इंडिया साप्ताहिक आयोजन का समापन हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग की जानकारी दी। खेल प्रश्नोत्तरी करायी गयी, जिसमें खेलो और खिलाड़ियों एवं मानसिक व शारीरिक खेलों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

फिट इंडिया विषय पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों को मार्शल आर्ट की महत्ता को समझाते हुए हरेंद्र ने मार्शल आर्ट की शिक्षा दी। छात्र-छात्राओं ने स्पोर्ट्स पर आधारित विचार प्रस्तुत किए। एसएन सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने में सहायता मिलती है। अनुशासन खेल में सबसे महत्वपूर्ण है। अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने टग ऑफ वार में भाग लिया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में फिट रहने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए। खेल शिक्षक आरपी सिंह, अनिल वार्ष्णेय, रेखा तोमर, ऋषिपाल, आशा तथा हरेंद्र का योगदान रहा। उप प्रधानाचार्य शिव कुमार, कुमुद गार्गी, गीता मित्तल आदि मौजूद रहे।

एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।

एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed