फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Special campaign will run in the hot spot colony

त्यागी कालोनी में नौ लोग पॉजिटिव मिलने से हडंकप

Fri, 04 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Special campaign will run in the hot spot colony
हॉट स्पॉट बनी कॉलोनी में विशेष अभियान चलेगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की रुड़की रोड पर स्थित त्यागी कॉलोनी में एक साथ नौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हैरत में पड़ गई। शनिवार को अब पूरी कॉलोनी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को जनपद में कोरोना के 34 नए मरीज मिले, जबकि 67 मरीज ठीक हुए। इसके बावजूद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 508 है।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को शहर समेत जिले में कराए गए टेस्ट और आई जांच रिपोर्ट में 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में सबसे अधिक 27 मरीज पाए गए हैं। इनमें भी रुड़की रोड पर स्थित त्यागी कॉलोनी में ही नौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। त्यागी कॉलोनी में कोरोना का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को जाकर जांच की। रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक गली में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये पहले से पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आए थे। सीएमओ ने बताया कि कांटेक्ट चेन तोड़ने के लिए पूरी कॉलोनी को सील कर दिया गया है। कॉलोनी को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। शनिवार को विशेष अभियान चलाकर कॉलोनी के लोगों की जांच कराई जाएगी। शहर के अलावा खतौली में पांच, पुरकाजी में एक और शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक मरीज मिला है। शहर में त्यागी कॉलोनी के अलावा खालापार, नई मंडी, सराफा बाजार, पुरानी आबकारी, अबूपुरा, लक्ष्मण विहार, भरतिया कॉलोनी, द्वारिकापुरी, बचन सिंह कॉलोनी, बसंत विहार, आदर्श कालोनी, संगम विहार, गुलशन विहार, जड़ौदा, अंकित विहार में भी मरीज मिले हैं। जिले में अब 7136 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 6534 मरीज ठीक हो गए है, इसके बावजूद 508 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed