फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Special arrangements will be made to deal with Kovid in winter

सर्दी में कोविड से निपटने को विशेष इंतजाम होंगे

Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Special arrangements will be made to deal with Kovid in winter
सर्दी में कोविड से निपटने के लिए विशेष इंतजाम होंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन ने सर्दी में कोरोना पीड़ितों की बढ़ने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सीएमओ को इस संबंध में नई रणनीति बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट सुनिश्चित कराया जाएगा। अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार प्रत्येक पॉजिटिव केस के औसतन 25 संपर्कों का पता लगाकर उनकी जांच की जाएगी। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले सभी गंभीर मरीजों का कोविड टेस्ट सुनिश्चित किया जाएगा। वेंडर, ऑटो रिक्शा चालक, स्वास्थ्य कर्मी, कोविड हेल्प डेस्क पर पहचान किए गए लक्षणयुक्त व्यक्तियों आदि की जांच की जाएगी। बंदीगृह में रहने वाले बंदी, वृद्धाश्रम, बाल सुधार गृह, नारी निकेतन आदि में रहने वाले व्यक्तियों की नियमित रूप से जांच होगी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को शीघ्र पुन: प्रशिक्षित किया जाएगा। कोविड की रोकथाम के लिए मास्क पहनना, नियमित हाथ धोना व सामाजिक दूरी बनाए रखने के व्यवहार को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले में 15 दिसंबर तक कोल्ड चैन की तैयारी पूर्ण की जाएगी। महीने के पहले, चौथे और सातवें दिन होम आइसोलेशन के उपचाराधीनों के यहां विजिट होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोविड-19 से किसी व्यक्ति की मृत्यु होम आइसोलेशन के दौरान न हो तथा लक्षण आते ही उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed