फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Speaker resigned in protest against illegal recovery

अवैध वसूली के विरोध में अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Thu, 30 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Speaker resigned in protest against illegal recovery
रोडवेज बस स्टैड पर रेस्टोरेट में वार्ता करते सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अवैध वसूली के विरोध में अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान ने ठेके पर सफाई कर्मियों की भर्ती में प्रति व्यक्ति 50 से 70 हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अब से पहले पहले काम कर रहे हैं, उनसे भी प्रतिमाह अवैध वसूली हो रही है। कर्मचारियों के उत्पीड़न और उनके साथ होने वाले अन्याय के विरोध में अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया।
रोडवेज के निकट एक रेस्टारेंट में पत्रकारों से बातचीत में चमनलाल ढिंगान ने कहा कि वह सफाई कर्मचारी संघ के निर्वाचित अध्यक्ष हैं। अभी उनका एक साल का कार्यकाल बाकी है। पालिका में 68 ठेका सफाई कर्मियों की भर्ती की जा रही है। सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल द्वारा प्रत्येक ठेका सफाई कर्मी से 50 से 70 हजार तक लिए जा रहे हैं। पालिका प्रशासन, अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता। अब से पहले जो 162 ठेका सफाई कर्मी काम कर रहे हैं, उनसे भी 800 रुपये प्रतिमाह की अवैध वसूली हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने ठेका सफाई कर्मियों के साथ हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार और उनके आर्थिक शोषण को देखते हुए सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। स्थानीय निकाय के प्रभारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को पत्र दे दिया गया है। पत्रकार वार्ता में सुरेश बब्बू लाला, रमेश सौदाई, राजेंद्र, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद
महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मचल का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। इसका वह जल्द ही जवाब देंगे। जल्द ही समाज की बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed