फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP workers protest

सड़कों पर उतरे सपाई, सीएम का पुतला फूंका, जाम लगाया  

Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
SP workers protest
मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव को औरेया में गिरफ्तार करने के विरोध में सपाइयों ने सड़कों पर उतर कर सूबे की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मीनाक्षी चौक पर सीएम योगी का और महावीर चौक पर योगी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जाम लगा कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस की सपाइयों ने जमकर नोकझोंक हुई। बावजूद पुतला फूंक दिया गया। पुलिस ने महावीर चौक पर प्रदर्शन कर रहे 16 सपा नेताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें शाम को सिविल लाइन थाने से निजी मुचलकों पर छोड़ दिया।        
विज्ञापन


शुक्रवार दुपहर जैसे ही सपाइयों को पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली तो वे विरोध में सड़कों पर उतर आए। सबसे पहले मीनाक्षी चौक पर एकत्र हुए सपाइयों ने सीएम योगी का पुतला फूंक दिया। इसके बाद सभी सपाई महावीर चौक पर पहुंच गए। सूबे की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का पुतला लेकर आए, इसी बीच सूचना मिलने पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीएस शर्मा, शहर कोतवाल संजीव शर्मा, नईमंडी कोतवाल केपी सिंह समेत भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुतले को लेकर काफी नोकझोंक हुई। इसी बीच सपाइयों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके से सपा नेता प्रमोद त्यागी, गौरव स्वरूप, नासिर राना, मोहम्मद मियाद, जिया चौधरी, विकास पाल, शमशाद अहमद, राकिब कुरैशी, सरशरण कश्यप, जावेद अंसारी, गौरव जैन, मोहसीन अंसारी, फरीद अहमद, ठाकुर सूर्यप्रताप राणा, नरेश विश्वकर्मा, सलमान अंसारी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने भेज दिया। देर शाम सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।        

सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन
खतौली। सपा कार्यकर्ताओं ने औरय्या में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीच रास्ते में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की। नगराध्यक्ष जमशेद मलिक ने कहा कि योगी सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उनको जेल भेजने का काम कर रही है।


बुधवार को भाजपा सरकार की पुलिस ने औरय्या में सपा के पूर्व सांसद पर लाठीचार्ज किया था और अखिलेश यादव को गिरफ्तार भी किया। इस दौरान इरशाद गुर्जर, जावेद सोल्जर, फसीह अख्तर, दिलशाद अब्बासी, शमशाद मलिक, अमीर आजम, हाजी आरिफ, संजय वर्मा, आबिद अमीर, मोहम्मद अली, सुबोध शर्मा, पंकज सैनी, संजय जैन, नवेद पठान, शकील अंसारी, हबीब कस्सार, काजी अंसार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed