फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP workers organized cycle rally

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली

Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP workers organized cycle rally
भोपा में साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा/शाहपुर। सपा हाईकमान के निर्देश पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में साइकिल रैली निकालकर आह्वान पत्रक वितरित किए।
सपा नेता हाजी लियाकत अली, प्रधान शाहरजा नकवी, मुन्ना ककराला व चांद मियां ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा राज में मजदूर किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग समस्याओं से जूझ रहा है, जिसके चलते जनता का सरकार से भरोसा उठ चुका है। शकील, जाहिद, ऐजाज, सत्तार, अफजाल, हाजी शमशाद व अफजाल आदि मौजूद रहे। उधर, शाहपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लक्ष्य-2022 के तहत साइकिल यात्रा निकालकर आह्वान पत्र वितरित किए। क्षेत्रीय विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि आह्वान पत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया गया। राहुल वर्मा, उमेश त्यागी, सतीश गुर्जर, सूर्य प्रताप राणा, डॉ नूरहसन सलमानी व तनवीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed