फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP workers beat up parking worker in Muzaffarnagar

सपा कार्यकर्ताओं ने पार्किंग कर्मी को बेरहमी से पीटा

Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP workers beat up parking worker in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील के गेट पर पार्किंग कर्मी को बेरहमी से पीटा। पार्किंगकर्मी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन कार्यकर्ताओं को रहम नहीं आया। बाद में पुलिस ने बीच बचाव कर युवक को छुड़ाया। सपाइयों का आरोप था कि पुलिस जब तहसील के गेट पर कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए खड़ी थी तभी पार्किंग कर्मी भी हाथों में डंडे लेकर खड़े थे और एक सपा कार्यकर्ता को डंडा मारा गया। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की ओर से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी समेत चार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के बाद पार्टी के सभी बड़े नेता घर जा चुके थे। तहसील में मौजूद 15-20 सपा कार्यकर्ता तहसील के गेट पर पार्किंग के स्थान पर पहुंचे और पूछा कि बैरियर किसने लगाया था। पुलिस के साथ हाथों में डंडे लेकर क्यों खड़े थे। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्किंग कर्मी पवन कुमार के साथ यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि उसने एक कार्यकर्ता को डंडा मारा। पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानने। पवन हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा और कहता रहा कि मेरी कोई गलती नहीं है लेकिन कार्यकर्ता लगातार मारपीट करते रहे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को सपा कार्यकर्ताओं के कब्जे से छुड़ाया।
विज्ञापन

आर्यपुरी निवासी अनुसूचित जाति के पीड़ित युवक पवन कुमार की ओर से शहर कोतवाली में सपा नेता समीर खान मोती महल, सलमान त्यागी सरवट, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी निवासी आवास विकास और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने चारों पर धारा 323, 504 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 रुपये रोज की मजदूरी करता है पवन
आर्यपुरी निवासी पवन कुमार गरीब परिवार का है। वह पार्किंग ठेकेदार के पास 200 रुपये रोज की मजदूरी करता है। मारपीट की घटना से वह डरा है। उसका परिवार भी सदमें में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed