फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP will take action on indiscipline

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करेगी सपा

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP will take action on indiscipline
मुजफ्फरनगर। सपा अनुशासन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि पार्टी का कोई भी नेता और कार्यकर्ता किसी बड़े नेता को लेकर अनुशासनहीनता करेगा तो उसके विरुद्घ सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सपा अनुशासन समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी, संयोजक सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व सदस्य चंदन चौहान, जिला सचिव सुशील त्यागी ने बैठक में निर्णय लिया कि सपा अनुशासन समिति की प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को बैठक होगी। पूरे माह में हुए कार्यक्रम के दौरान व सोशल मीडिया अथवा मीडिया में अनुशासन तोड़ने वाले कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गयी। अनुशासन समिति ने कहा कि सोशल मीडिया अथवा मीडिया के माध्यम से सपा का कोई भी नेता किसी बड़े नेता के विरुद्ध कोई वक्तव्य नही देगा। इसे पार्टी विरोधी कदम मानते हुए घोर अनुशासनहीनता माना जाएगा। चुनाव में जिम्मेदारी से बचने व भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं की भी रिपोर्ट पर अनुशासन समिति कड़ा निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed