फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP will fight for women's rights

महिलाओं के अधिकारों को सपा करेंगी संघर्ष

Sun, 07 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP will fight for women's rights
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर बैठक करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 13 फरवरी को महिला दिवस के अवसर पर उनके अधिकार व उत्थान तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम महिला घेरा आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के प्रति गंभीर जघन्य अपराधों का बोलबाला रहा है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में भाजपा सरकार विफल रही है। इसके चलते समाजवादी पार्टी 13 फरवरी को महिला दिवस पर सपा महिला घेरा कार्यक्रम चलाकर जागरूकता लाने का प्रयास करेगी। पूर्व मंत्री उमाकिरण और पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि सपा ने महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान दिया। राजनीति में भी सम्मानजनक भागीदारी दी। अब 13 फरवरी को महिला घेरा कार्यक्रम में महिलाओं तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाया जाएग्रा। इस अवसर पर हाजी लियाकत अली, श्यामलाल बच्ची सैनी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, शलभ गुप्ता, जिया चौधरी, साजिद हसन, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सोमपाल भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed