फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP-RLD Alliance: seven seats for RLD, problem stuck on Muzaffarnagar, these names in the race

SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे

Sat, 20 Jan 2024 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jan 2024 03:17 PM IST
सार

रालोद से टिकट की चाह रखने वालों की लंबी सूची है। सपा और रालोद में नए सिरे से गठबंधन पर मुहर लग गई है। अब प्रत्याशी और सिंबल दोनों बदला जाएगा।  वहीं रालोद की लिस्ट में शामिल कई नेता दौड़ में आगे हैं। वहीं दो सीटों पर रालोद अध्यक्ष जयंत और उनकी पत्नी के नाम की भी चर्चा है।

विज्ञापन
SP-RLD Alliance: seven seats for RLD, problem stuck on Muzaffarnagar, these names in the race
jayant chaudhary, Akhilesh Yadav. Charu Chaudhary - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए सपा और रालोद ने गठबंधन पर नए सिरे से मुहर लगा दी है। संभावना है कि रालोद मुजफ्फरनगर, बागपत और कैराना समेत सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा, लेकिन दोनों दलों के बीच प्रत्याशी और सिंबल को लेकर अदला-बदली भी हो सकती है। ऐसे में कैराना सीट पर रालोद के सिंबल पर सपा का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर गठबंधन पर स्थिति साफ की। इसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने एक्स पर ही पोस्ट कर अपनी सहमति की मुहर लगाई। शीर्ष नेतृत्व के बीच दिल्ली में सीटों की सहमति को लेकर लंबी बातचीत हुई थी। दूसरे दौर में लखनऊ में शुक्रवार को गठबंधन पर सहमति बनीं। बताते हैं कि रालोद के हिस्से में सात सीट आई हैं, इनमें मुजफ्फरनगर, कैराना, बागपत और मथुरा पर सपा ने अपना दावा छोड़ दिया है। जबकि अन्य तीन सीटों पर अगले दौर की बातचीत में समीकरण साफ होने का अनुमान है। दोनों नेताओं ने हालांकि सीटों का जिक्र अपनी पोस्ट में नहीं किया है।
विज्ञापन


 

इन सीटों पर चल रही माथापच्ची
रालोद और सपा के बीच अब बिजनौर या अमरोहा, हाथरस या फतेहपुर सीकरी और मेरठ या गाजियाबाद सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी चल रही है। रालोद ने मेरठ सीट पर दावा किया है।

आसपा के हिस्से में नगीना 
दोनों दलों के बीच हुई बातचीत के बाद यह भी चर्चा है कि आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सुरक्षित सीट नगीना से चुनाव लड़ेंगे। यही वजह है कि सपा और रालोद ने अपनी बातचीत में नगीना सीट को शामिल नहीं किया है। देखने वाली बात यह होगी की नगीना पर गठबंधन अपने पत्ते कब खोलेगा। हालांकि एक्स पर पोस्ट में अभी आसपा का जिक्र नहीं किया गया है।

 

इस तरह बदले जाएंगे प्रत्याशी
रालोद और सपा ने विधानसभा चुनाव में भी सिंबल पर सहमति बनाने के बाद प्रत्याशी बदल लिए थे। यही वजह है कि मीरापुर से चौहान और पुरकाजी से अनिल कुमार रालोद के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार भी यही फार्मूला अपनाने की तैयारी है। कैराना में सिंबल रालोद और प्रत्याशी सपा का होने का अनुमान है।

हरेंद्र मलिक भी पहुंचे लखनऊ
पूर्व सांसद और सपा में पश्चिम के रणनीतिकारों में शामिल पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे। गठबंधन पर मुहर से पहले पश्चिम के समीकरण भी जानने की कोशिश दोनों नेताओं ने की। मलिक मुजफ्फरनगर से टिकट के दावेदार हैं।

रालोद में इनका नाम आगे
रालोद से टिकट की चाह रखने वालों की लंबी सूची है। शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा अहलावत के नामों का जिक्र भी खूब होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed