{"_id":"585827a44f1c1b774fe396bf","slug":"sowing-of-wheat-stuck-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से गेहूं की बुवाई अटकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से गेहूं की बुवाई अटकी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में बैठक करते रालोद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में रालोद नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि नोटबंदी ने किसानों की गेहूं की फसल की बुआई तक नहीं हो सकी। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली के चलते किसान और आम आदमी बर्बाद हो रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
शाहपुर में सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान योगराज सिंह ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की सरकारों की नीतियों के चलते किसान भूखे मरने के साथ ही बर्बाद होता जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा आयात शुल्क खत्म कर किसान की फसल की कीमत ओर कम हो जाएगी, जबकि फसलों पर आने वाली लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नोटबंदी के चलते किसान को फसल की बुआई करने में भी दिक्कत आ रही है।
उन्होंने कहा कि काले धन वालों ने सेटिंग कर अपना धन सफेद कर लिया है। जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को नोटबंदी से पहले किसानों व मजदूर वर्ग के लोगों के लिए अलग से व्यवस्था करनी चाहिए थी। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। आम आदमी से खास तक कोई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
रालोद हमेशा से किसान व मजदूरों के साथ गरीबों की लड़ाई लड़ता आया है। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह के जन्मदिवस पर चरथावल में होने वाली रालोद की किसान रैली में बुढ़ाना विधानसभा से काफी संख्या में लोग शामिल होगे। इस दौरान मनीश त्यागी, सुधीर चौधरी, विशाल बालियान, उमेश गोयल, अलीशेर सिद्दीकी, गफूर, फारूख, नवीन राणा, रमेश काकड़ा आदि मौजूद रहे।