फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soram wins junior kabaddi competition

सोरम ने जीती जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Soram wins junior kabaddi competition
बसेड़ा में आयोजित कबड्डी की विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोरम ने जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

छपार। गांव बसेड़ा में दो दिवसीय जिलास्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोरम की टीम ने काकड़ा के चौधरी क्लब को दस अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

क्षेत्र के गांव बसेड़ा में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद की 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। रविवार को फाइनल मुकाबला सोरम और काकड़ा के चौधरी क्लब की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सोरम ने 35 और काकड़ा ने 25 अंक अर्जित किए। विजेता सोरम टीम के कप्तान प्रियांशु को ट्रॉफी भेंट की गई। इससे पहले हुए मुकाबलों में भी सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले सेमीफाइनल में सोरम ने नन्हेड़ा और दूसरे सेमीफाइनल में काकड़ा ने बसेड़ा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। आयोजक शहजाद उर्फ काला ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता सोरम की टीम अब जोन जूनियर-ए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। कबड्डी संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ईश्वरपाल मुखिया, सहारनपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी रेलवे के विजय कुमार और जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed