फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sonali river water filled in the fields

Muzaffarnagar News: खेतों में भर गया सोनाली नदी का पानी

Mon, 03 Jul 2023 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sonali river water filled in the fields
मुजफ्फरनगर, भोपा। सोनाली नदी में तीन दिन पूर्व काला और विषाक्त पानी आने से हजारों मछलियों के मर गई थी। अब उत्तराखंड के धनौरा डैम से नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया तो नदी से ओवरफ्लो होने के बाद योगेंद्र नगर के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा गन्ने व धान की फसलों मे भर गया है। चारों तरफ फसलें जलमग्न नजर आ रही है।
विज्ञापन


रविवार को किसान सरदार शेर सिंह, सरदार सेवा सिंह, श्याम सिंह, लोकपाल, गुलाब सिंह, उमेश कुमार, सोम कुमार ने बताया कि योगेंद्र नगर के कान्हा वाली जंगल में सोनाली नदी का पानी उनके खेतों में आ गया है, जिसके चलते हजारों बीघा गन्ने व धान की फसल जलमग्न हो गई है। इससे पहले बेमौसम की बारिश के चलते उनकी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। किसानों ने भोपा पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल से मुलाकात की। निर्वाल ने किसानों से समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से इस मामले में बातचीत करते हुए जल्द ही समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--------------
बिना खोदाई कराए छोड़ दिया पानी
डॉ. निर्वाल का कहना है विभाग ने सोनाली नदी में पानी छोड़ने की जल्दी की है। अधिकारियों ने बैठकर यह तय किया था कि पहले सोनाली नदी की 23 किमी तक खोदाई होगी। इसके बाद नदी की क्षमता के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। इस संबंध में भी उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed