फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son killed in minor dispute in Chimpiwada of Muzaffarnagar

छिंपीवाड़ा में मामूली विवाद में बेटे की हत्या

Wed, 24 Mar 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Son killed in minor dispute in Chimpiwada of Muzaffarnagar
शहर कोतवाली क्षेत्र के छिंपीवाडा में बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पकड़ कर लेकर जाती पुलि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छिंपीवाड़ा में मामूली विवाद में बेटे की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के के मोहल्ला छिंपीवाड़ा में मामूली विवाद के बाद उपजे आवेश के चलते पिता के हाथों बेटे की जान चली गई। कमरे में रखा हथौड़ा उठाकर पिता ने बेटे के सिर में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मेरठ ले जाते समय मौत हो गई, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिंपीवाड़ा पंचमुखी निवासी दीपक (24) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे दीपक की पिता बिजेंद्र उर्फ बबलू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने आवेश में आकर कमरे में रखा हथौड़ा उठाकर बेटे दीपक के सिर में दे मारा। इस पर दीपक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद पिता ने शव घर लाने के बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह महिला पूनम ने पुलिस को सूचना देकर अपने पति पर बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे की तलाशी लेते हुए खून से सना हथौड़ा व बिजेंद्र के खून सने कपड़े बरामद कर लिए गए। इस पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र के साथ ही दूसरे बेटे मुकुल को भी हिरासत में ले लिया, लेकिन जांच के बाद बेटे को छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने के बाद बिजेंद्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed