फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sold sugar worth five crores, farmers did not get a penny

Muzaffarnagar News: पांच करोड़ की चीनी बेची, किसानों को नहीं मिली फूटी कौड़ी

Mon, 03 Jul 2023 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Jul 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Sold sugar worth five crores, farmers did not get a penny
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भैसाना मिल पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचे गन्ना समिति के सचिव ने किसानों को बताया कि चीनी मिल के अधिकारियों ने धरने के दौरान पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त चीनी बेच दी है। बेची गई चीनी से प्राप्त रकम से किसानों को भुगतान नहीं दिया गया।
किसान 30 मई से भैसाना चीनी के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे हैं। सोमवार को गन्ना समिति के सचिव बीके राय धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों काे बताया कि किसानों के धरने के दौरान चीनी मिल के अधिकारियों ने पांच करोड़ रुपये की चीनी बेच ली है। चीनी बेचकर प्राप्त रकम से किसानों को भुगतान नहीं दिया गया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। किसानों से छिपाकर बेची गई चीनी का भुगतान किसानों को न दिया गया तो किसान आंदोलन की नई रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होंगीं, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल मलिक, पूर्व प्रधान विकास त्यागी, नरेन्द्र राठी, राजबीर सिंह, रामपाल, फेरू, निटू, सोबीर, विपिन, धीरसिंह, अनिल सैनी, चरण सिंह व अजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed