फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solani River: Water filled the fields of farmers of Purkaji Khadar area

सोलानी नदी : पुरकाजी खादर क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी भरा

Fri, 23 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Solani River: Water filled the fields of farmers of Purkaji Khadar area
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नांव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोलानी नदी : पुरकाजी खादर क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी भरा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र में किसानों के खेतों में पानी भरा होने से ग्रामीणों के समक्ष पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी हुई है। कई दिनों से ग्रामीण पशुओं को भूसा खिलाने के लिए मजबूर हैं। नदी में करीब दस फुट व कई रास्तों पर पानी होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को उत्तराखंड से छोड़े गए पानी से सोलानी नदी के उफान पर आ जाने से पानी नदी से बाहर निकलकर आसपास खेतों में भर गया। पानी गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हो गया था, जिससे कुछ ग्रामीणों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था। पानी ज्यादा आ जाने से पुरकाजी लक्सर मार्ग पर रपटे पर भी पानी आ जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को पानी काफी कम होने से ग्रामीणों ने राहत तो महसूस की है। मगर, नदी में अभी भी करीब दस फुट पानी होने से ग्रामीणों को नाव में बैठकर नदी पार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा जंगलों व खेतों में करीब तीन फुट पानी भरा होने से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों के समक्ष पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या बनी हुई है। ग्रामीण पशुओं को भूसा खिलाने पर मजबूर हैं। उधर, गांव रजगल्लापुर, नंगला, रामनगर आदि गांवों के रास्तों पर पानी होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान प्रमोद कुमार, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, साधू राम, यादराम, महकार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि सोलानी नदी में पानी तो कम हो गया है, मगर अभी भी नदी में करीब दस फुट पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेे आंदोलन की चेतावनी दी
पुरकाजी। गांव शेरपुर में भाकियू द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोलानी नदी में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान पर चर्चा की गई। इस दौरान भाकियू नेता मांगेराम त्यागी द्वारा जलकुंबी के कारण बंद हो चुकी नदी के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया गया। उन्होंने अधिकारियों से नदी की सफाई जल्द नहीं होने पर दोबारा बारिश होने से क्षेत्र मे भारी नुकसान की आशंका जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जल्दी समस्या का समाधान नहीं करवाता है तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बूटा सिंह, राजेंद्र पांचली, गुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, बेगराज प्रधान, जसकरण सिंह, देविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed