{"_id":"68a78490164254fb7a0e159a","slug":"solani-river-overflowed-water-filled-the-roads-and-fields-of-the-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-152530-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोलानी नदी उफनाई, गांवों के रास्तों और खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोलानी नदी उफनाई, गांवों के रास्तों और खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने से सोलानी नदी बृहस्पतिवार को फिर उफना गई। कई गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। करीब पांच फीट पानी भर जाने से मक्का व हरे चारे आदि की फसलें पानी में डूब गई हैं।
गांव रामनगर, रजकल्लापुर, शेरपुर नगला, रतन पुरी आदि गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। राजू प्रजापति, साधु राम, याद राम प्रजापति, गुलशन कुमार, रामधन का कहना है कि पिछले एक माह से खेतों में भरा होने से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। पशुओं के लिए हरे चारे की विकट समस्या बनी हुई है।
नाविक अमित कुमार ने बताया कि नदी में पानी बहुत ज्यादा होने के कारण नांव चलाने में भी दिक्कतें हो रही है। क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से करीब 10 हजार क्यूसेक छोड़ा गया है, जिससे नदी में पानी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों व जिम्मेदार ग्रामीणों को अपने अपने गांवों में अलर्ट रहने के लिए कह दिया गया है।