फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Society lagging behind due to ignoring of elders: Tikait

सोरम में सर्वखाप मंत्री कबूल सिंह की जयंती मनाई

Thu, 19 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Society lagging behind due to ignoring of elders: Tikait
सर्वखाप मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते खाप चौधरी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुजुर्गों की अनदेखी के कारण पिछड़ रहा समाज: टिकैत
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री स्वर्गीय कबूल सिंह की 121 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह एक महान विचारक व चिंतक थे। उन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा बुजुर्गों की अनदेखी के कारण समाज पिछड़ता जा रहा है।
गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री स्वर्गीय कबूल सिंह की जयंती पर आयोजित सभा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पहले समाज में लोग एक दूसरे की सहायता करते थे, किंतु वर्तमान में लोगों के स्वार्थ के चलते समाज बिखर रहा है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने स्वर्गीय चौधरी कबूल सिंह के आदर्शों से लोगों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यज्ञ के मुख्य यजमान सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान व यज्ञ ब्रह्मा डॉ सत्यवीर आर्य रहे। इसके उपरांत खाप चौधरियों व थांबेदारो के अलावा ग्रामीणों ने सर्वखाप मंत्री स्वर्गीय चौधरी कबूल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता चरण सिंह व संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। मास्टर रामपाल सिंह , सतबीर सिंह, बबलू बालियान, विपिन बालियान, डॉ प्रदीप बालियान, सहेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

कई खाप के चौधरी रहे मौजूद
शाहपुर। सोरम में सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की जयंती पर बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत के अलावा निर्वाल खाप के चौधरी राजवीर सिंह , देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह , लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, खाटियान खाप के चौधरी सहेंद्र सिंह, कुण्डू खाप के चौधरी भूपेंद्र सिंह , बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल, हुड्डा खाप के चौधरी जितेंद्र सिंह, अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह, पंवार खाप के प्रतिनिधि विकास पंवार के अलावा बालियान खाप के थंबेदार सौदान सिंह , गठवाला खाप के थाम्बेदार राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरियों और थांबेदारों की जल्द होगी बैठक
शाहपुर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि समाज उत्थान व समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने को लेकर सभी खापों के चौधरियों व थांबेदारो की एक बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार करने के साथ युवाओं को आगे लाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed