फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Society gives fearless atmosphere to daughters: Dr. Kanchan Prabha

समाज दे बेटियों को निर्भीक माहौल: डॉ. कंचन प्रभा

Sat, 05 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Society gives fearless atmosphere to daughters: Dr. Kanchan Prabha
प्रधानाचार्या डॉ कंचनप्रभा शुक्ला। जिनका चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
समाज दे बेटियों को निर्भीक माहौल: डॉ. कंचन प्रभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ की तहजीब और अदब उनकी शिष्टता की संपदा है। वाणी की सौम्यता से वे अपने विद्यार्थियों के मन को ज्ञान की परिधि में केंद्रित कर लेती हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनीं गई प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा शुक्ला के व्यक्तित्व की ये खूबियां अहसास कराती है कि उन्होंने कैसे लखनऊ को छोड़ने के बाद खेती-किसानी के मुजफ्फरनगर में अपने को बखूबी रचा-बसा लिया। करीब तीन दशक से उपलब्धियों से भरा शिक्षण का दायित्व निभा रही हैं।
जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा शुक्ला लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेधा हैं। उनका बचपन और शिक्षा-दीक्षा सब अदब के शहर में हुई। इतिहास और सामाजिक विज्ञान में तराशी हुई योग्यता उन्होंने अपने छात्र-छात्राओं में प्रवाहित की। बघरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 साल इतिहास की प्रवक्ता रहीं। नवोदय बोर्डिंग के विद्यार्थियों के साथ उनका लंबा अनुभव यूपी बोर्ड की उन बेटियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बना, जो बीते दस साल से उनके मार्गदर्शन में पढ़ी हैं। सामाजिक विज्ञान क्लब के जरिये बेटियों में उनकी जागरूकता की पहल कारगर साबित हुई है। डॉ. शुक्ला कहती हैं कि बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए परिवारों को मानसिकता बदलनी चाहिए।
विज्ञापन

बेटियों को बनाया स्वावलंबी
मुजफ्फरनगर। आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ने की हिमायती प्रधानाचार्य डॉ कंचन प्रभा शुक्ला के परिवार में उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी श्रेयसी वाजपेयी एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल आफिसर है, जबकि छोटी पुत्री शितिशा वाजपेयी इसरो में वैज्ञानिक है। दोनों बेटियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपयूनिकेशन्स में बीटेक किया। उन्हें खुशी है कि मम्मी को राज्य शिक्षक अवार्ड मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज में छाई खुशियां, बाटीं मिठाईयां
फोटो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के जैन कन्या इंटर कालेज में शुक्रवार को अजब सी खुशियां बिखरी थी। प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला का राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए चयन होने पर साथी शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। शिक्षिका कमलेश अग्रवाल और सुषमा दुबे ने कहा कि उनके नेतृत्व में कालेज की गरिमा बढ़ी है। गत वर्ष यूपी बोर्ड एग्जाम में हाईस्कूल वर्ग में छात्रा गायत्री जिले की टॉप सूची में दूसरे स्थान पर आई थी। सुनीता सहगल, संध्या शर्मा, कविता, हर्षिता, पूजापाल , प्रवेश रानी आदि अध्यापिकाओं ने डॉ. शुक्ला के व्यक्तित्व को प्रेरणाप्रद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed