फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Snake surrounded the city, chaos

सपेरों ने शहर कोतवाली घेरी, हंगामा

Tue, 27 Feb 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 27 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Snake surrounded the city, chaos
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना मोड़ स्थित खांजापुर में हुए सपेरे जगरुपनाथ हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर हरियाणा के सिरसा जिले से आए सपेरों ने शहर कोतवाली का घेराव किया। एसएसपी से भी मिल कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

साथ ही एक सप्ताह में कत्ल की वारदात का खुलासा नहीं होने पर चेतावनी दी कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के सपेरे समाज के हजारों लोग यहां धरना देंगे। साथ ही सीएम योगी और पीएम मोदी के यहां भी जाने की बात कही। एसएसपी ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात को यह हत्याकांड हुआ था। हरियाणा के सिरसा जनपद के ग्राम मोरीवाला निवासी बलवंतनाथ अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर में डेरे में रहने आया था। शुक्रवार रात में बदमाश डेरे पर धावा बोल कर सपेरों पर हमला कर किया था। हमले में जगरूपनाथ पुत्र लोकनाथ, सुखबीरनाथ पुत्र जगरूपनाथ, बलवंत नाथ, जागरनाथ पुत्रगण लोकनाथ गंभीर घायल हुए थे। बाद में जगरूपनाथ की मौत हो गई थी। घटना को पांच दिन बाद भी पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी, जिससे सपेरों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सरदार नाथ, राजकुमार सरपंच, बनवारीलाल नाथ के नेतृत्व में सपेरे समाज काफी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर शहर कोतवाली का घेराव कर रोष प्रकट किया। सपेरों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो

उनके समाज के हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के हजारों लोग यहां आकर शहर कोतवाली में धरना देंगे। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी से मिलकर भी हत्याकांड के खुलासे की मांग की।
इस दौरान महेंद्रनाथ, रोहतानाथ, रमेशनाथ, मुन्नानाथ, जेएसनाथ, मुख्तयार नाथ, राकेश नाथ, प्रकाश नाथ, रमेश नाथ, राजेश नाथ, दलवीरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed