मुजफ्फरनगर में फिर जहरीली हुई की हवा, छाया स्माॅग, 364 पर पहुंची वायु गुणवत्ता, सांस लेना दूभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्मॉग छाने से वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में जा पहुंचा है। ऐसे में हवा जहरीली हो गई है। नागरिकों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को स्मॉग के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ कर 364 पर पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए शहर और हाईवे पर पानी का छिड़काव प्रारंभ कराया गया है।
जनपद भी एनसीआर क्षेत्र में है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जिले में ग्रैप लागू है, मगर इसका फायदा नहीं हो रहा है। इसी कारण जनपद की जहरीली हो रही हवा पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार खराब स्थिति में है।
वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के चेयरमैन डॉ भूरेलाल जिले का निरीक्षण कर चुके है। यहां के बढ़ते प्रदूषण पर वो भी कड़ी नाराजगी जता चुके है। स्मॉग के बिना कुछ दिनों से स्थिति में कुछ सुधार था, मगर शनिवार सुबह काफी आसमान में काफी स्मॉग छाया रहा, जिससे जिले की हवा और जहरीली हो गई।
स्मॉग के कारण एक्यूआई बढ़ कर 364 पर पहुंच गया, जो बेहद खराब स्थिति है। वायु प्रदूषण के बढ़ने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका ने शहर में भोपा रोड, रेलवे रोड पर टैंकर से पानी का छिड़काव कराया, ताकि धूल न उड़े। उधर, नेशनल हाईवे पर भी एनएचआईए की ओर से पानी का छिड़काव कराया गया।
एंटी स्मॉग गन से सोमवार से होगा प्रदूषण पर वार
जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दो एंटी स्मॉग गन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगवाई है। विभाग के जेई विपुल वर्मा ने बताया कि सोमवार से एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मॉग गन शहर के मुख्य चौराहों पर और धूल ग्रसित इलाकों में लगाई जाएगी। एंटी स्मॉग गन में पानी का प्रयोग करते हुए करीब 30 मीटर तक की दूरी तक छिड़काव किया जा सकता है।
नगर निकायों को निर्देेश
वायु प्रदूषण बढ़ने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से सभी नगर निकायों को पानी के छिड़काव और कूडे़ जलाने पर पाबंदी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है।
वायु प्रदूूषण की स्थिति
तारीख एक्यूआई
25 अक्तूबर 288
26 अक्तूबर 295
27 अक्तूबर 265
28 अक्तूबर 285
29 अक्तूबर 242
30 अक्तूबर 253
31 अक्तूबर 364
शनिवार को स्मॉग के कारण एक्यूआई बढ़ कर 364 हो गया, जो खराब स्थिति में है। इस पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रैप में शामिल सभी विभागों को भी निगरानी और नियंत्रण के लिए काम करने को कहा गया है।- अंकित सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/