फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Smart phone changed the lifestyle of photography enthusiasts

फोटोग्राफी के शौकीनो का स्मार्ट फोन ने बदला लाइफ स्टाइल

Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Smart phone changed the lifestyle of photography enthusiasts
चरथावल के विजय त्यागी द्वारा गंगा यात्रा के दौरान वर्ष 1997 में गोमुख पर साथियों का फोटो अंगरेज दंप? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फोटोग्राफी के शौकीनों का स्मार्ट फोन ने बदला लाइफ स्टाइल
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। स्मार्ट फोन के चलन से फोटोग्राफी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। कैमरों में रील डालकर फोटो कैद करने का ढर्रा अब पुरानी बात हो गई। पहाड़ों पर घूमने के शौकीन चौधरी विजय त्यागी का हर मौके की स्मृति के लिए फोटो लेना आदत में शुमार है। वह बचपन से सैर सपाटा के दौरान प्रकृति के हर सुंदर नजारे को कैद करते आ रहे हैं।
कस्बे में दिसंबर वर्ष 1952 को प्रतिष्ठित किसान परिवार में जन्मे विजय त्यागी का प्रकृति प्रेम और फोटोग्राफी का शौक किसी से छिपा नहीं है। बचपन से हिमालय से प्यार, वन्य जीवों और गंगा मैया से प्यार उनकी आदत बन चुकी है। उनका कहना है कि प्रकृति उन्हें हमेशा पुकारती है। प्रकृति में ही भगवान है। हर मौके पर फोटो लेकर एलबम में रखना उनका शौक है। वर्ष 1997 में गोमुख से गांधी समाधि दिल्ली तक बापू के विचारों के लिए उन्होंने 600 किलोमीटर पदयात्रा की, तो हर मौके पर फोटोग्राफी से भरी एलबम में यादों का खजाना भरा है। यात्रा के दौरान का एक संस्मरण बताते हैं कि गोमुख पर कैमरे ने काम करना बंद कर दिया, तो साथी शैलेंद्र वाल्मीकि आदि ने एक अंग्रेज कपल से कैमरा लेकर उसमें रील लोड की और फोटो कैद किया था। उन्होंने पहाड़ों पर धारकोट गंगाधाम नाम से एक मंदिर बनाया और सिद्धबाबा नीम करौली महाराज एवं हनुमान जी का भव्य मंदिर बनवाया है। प्रकृति के सुंदर नजारे को सोशल साइटों पर शेयर करना उन्हें हरदम भाता है।
विज्ञापन

बचपन से फोटोग्राफी के शौकीन डा. विशाल कौशिक पेशे से चरथावल में चिकित्सक हैं। वर्ष 2006 में बीएएमएस किया। फिर मोनिका से शादी के बाद भी उनके शौक को जीवनसंगिनी ने बढ़ा दिया। कहते हैं हर साल लंबे टूर पर जाने में स्मार्ट फोन द्वारा फोटो खींचना खास रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी, बच्चों और मेरी ड्रेस का चयन सुंदर फोटो के लिए करती हैं। यात्रा के दौरान जलवायु और प्राकृतिक छटा को कैमरों में कैद करना उन्हें अच्छा लगता है। बकौल उनके शादी के बाद पत्नी के फोटो का शौक स्मार्टफोन ने आसान बना दिया है। उन्हें सेल्फी लेने का भरपूर शौक है। आगरा, मथुरा, मसूरी, वैष्णो देवी के अलावा पिछले साल तिरुपति बालाजी की यात्रा की है। इस बार उनका कश्मीर के टूर कोरोना की वजह से स्थगित किया। स्मार्ट फोन और लैपटॉप पर नई तकनीक में वह वीडियो कॉल के द्वारा टूर पर गए रिश्तेदारों से लाइव नजारा देखना आसान कर दिया।

फोटो ग्राफी के चरथावल की शौकीन दंपती द्वारा घूमने के दौरान ली गई सेल्फी और पहाड़ों की वादियों में

फोटो ग्राफी के चरथावल की शौकीन दंपती द्वारा घूमने के दौरान ली गई सेल्फी और पहाड़ों की वादियों में- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed