फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Smack worth Rs 10 crore recovered, 4 members of inter-state gang arrested

Muzaffarnagar News: 10 करोड़ की स्मैक बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Smack worth Rs 10 crore recovered, 4 members of inter-state gang arrested
बुढाना पुलिस ने गिरफ्तार किये स्मेक तस्कर फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने आपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई कर दस करोड़ रुपये की एक किलो 15 ग्राम स्मैक बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह शामली की तरफ से मेरठ जा रहा था। आरोपियों से एक कार व इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद हुआ। यह गिरोह बरेली से लाकर, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र के मुंबई व चंडीगढ़ में स्मैक की सप्लाई करता है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी कि बुढ़ाना पुलिस ने राजपुर-छाजपुर नदी पुल पर चेकिंग के दौरान शामली की तरफ से आ रही कार को रोककर उसमें सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया। कार से स्मैक व कांटा बरामद हुआ। चारों युवक ऑटो चालक व खेती का काम करते हैं लेकिन उनका मुख्य धंधा स्मैक की सप्लाई करना है। यह गिरोह चार राज्यों में स्मैक की सप्लाई करता है। गिरोह का मुख्य सरगना अब्दुल कादिर है। उसने इस धंधे से जुड़ने के बाद सहारनपुर के गांव रसूलपुर में लगभग एक करोड़ की कीमत का मकान बनाया है, जिसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इस गिरोह से जुड़े पांच अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए है। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार कादिर के खिलाफ शामली जनपद के कैराना, झिंझाना, थानाभवन व मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चार तथा बाबर के खिलाफ सहारनपुर के सरसावा व मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इस धंधे से जुड़े कुछ आरोपियों की दोस्ती स्मैक तस्करों से जेल में हुई थी। गिरफ्तार आरोपी 25 से 30 वर्ष की आयु के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पिछले दस दिन में 16 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार गिरोह के नेटवर्क का पता किया जा रहा है। आपरेशन सवेरा के तहत नशा मुक्ति केंद्र की चेकिंग की जा रही है। बरेली के एसएसपी को भी जानकारी दी है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।

------
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह चारों बरेली निवासी एक युवक से स्मैक लाते है। खरीदे गए माल को अपने साथी सहारनपुर के सरसावा निवासी मुरसलीन, शामली के गांव चौसाना निवासी भूरा व फरमान, जिजौला शामली निवासी फुरकान को बेचते है। वह फुटकर में स्मैक बेचते हैं। बुढ़ाना के गांव जौला निवासी मुरसलीन के लिए भी वह यह काम करते हैं। मुरसलीन कुछ समय पहले हरिद्वार पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ा था। उसके जेल जाने के बाद वह सभी यह गिरोह चला रहे थे।
ये आरोपी गिरफ्तार किए
- अब्दुल कादिर, निवासी गांव जिजौला थाना झिंझाना जिला शामली, हाल पता गांव रसूलपुर थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर

- अबरार उर्फ सोनू, निवासी गांव जौला थाना बुढाना, जनपद मुजफ्फरनगर
- बाबर, निवासी कस्बा व थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर
- रिहान, निवासी बघरा थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed