फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Slow construction of Meerut-Karnal highway

मेरठ-करनाल हाईवे का धीमा निर्माण, सुरक्षा के नहीं दिखते निशान

Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Slow construction of Meerut-Karnal highway
बिटावदा में अधूरा पड़ा निर्माण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मेरठ-करनाल हाईवे का धीमा निर्माण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। फुगाना में रोज जाम लगने लगा है। जिले की सीमा में हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं दिखते। क्षेत्र के लोगों के बीच नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर सुरक्षा चिन्ह नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बुढ़ाना के दुकानदार दीपक का कहना है कि हाईवे से गुजरना मुश्किल हो गया है। निर्माण की चाल बेहद धीमी है।
बायवाला पर दुकान चलाने वाले अनुज का कहना है कि हाईवे पर धूल उड़ रही है। कभी काम शुरू हो जाता है तो कभी बंद। निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दुकानदार प्रदीप का कहना है कि लंबे समय से निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी तक तेजी नहीं आई है। बीच-बीच में निर्माण रोक दिया जाता है। कोई भी फ्लाईओवर पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी सखावत में दुकानदार अभिनव गोस्वामी का कहना है कि फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। जिससे दुकानदारों को सबसे अधिक परेशानी है।
मेरठ बाईपास से करनाल पुल तक बनेगा हाईवे
हाईवे मेरठ बाईपास से शामली जिले में करनाल रोड पर यमुना नदी के पुल तक बनेगा। चार लेन हाईवे पर 14 फ्लाईओवर बनने हैं। जिले की सीमा में एक भी फ्लाईओवर पूरा नहीं बन सका है।
दो जगह लगेंगे टोल प्लाजा
हाईवे पर मेरठ के नानू और शामली के झिंझाना में टोल प्लाजा लगाए जाएंगे। दोनों जगह के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।
इस साल कैसे पूरा होगा निर्माण
हाईवे के निर्माण का लक्ष्य 2022 में रखा गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि निर्माण की गति को देखते हुए इसके 2024 तक तक पूरा होने का अनुमान नहीं है।
फुगाना से बायवाला तक हो रहे हादसे
हाईवे पर फुगाना गांव से बायवाला तक हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों ही पंजाब से पूर्वांचल के जिलों में लौट रहे मजदूरों की पिकअप में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिस कारण दो मजदूरों की मौत हो गई थी और अन्य घायल हुए थे। प्रति माह इस क्षेत्र में 20 से 25 हादसों का अनुमान है।
बिटावदा में समस्या का नहीं हो सका समाधान
बिटावदा गांव में फ्लाईओवर का निर्माण ग्रामीणों ने रोक रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि सही तरीके से निर्माण नहीं हो रहा है। किसानों को खेतों में जाने के लिए कई किमी का चक्कर लगाना होगा। करीब एक साल से निर्माण रुका हुआ है।

वर्जन
एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार का कहना है कि एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में सेफ्टी बढ़वाने का कार्य किया जाएगा।

गढ़ी सखावत में अधूरा निर्माण

गढ़ी सखावत में अधूरा निर्माण- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed