{"_id":"6778313dee4e1a2c54074364","slug":"six-year-old-innocent-raped-and-murdered-accused-injured-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-137220-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, मुठभेड़ में आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, मुठभेड़ में आरोपी घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। मंसूरपुर के औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में मजदूरी करने वाले एक परिवार की इकलौती छह वर्षीय बेटी की देर रात दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया, इस दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ।
आसाम का मूल निवासी एक दंपती औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगभग डेढ़ साल से मजदूरी करता है। उनकी छह साल की बेटी थी। यह परिवार फैक्टरी के सामने ही फैक्टरी के ऊपरी मंजिल पर बने आवास में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दंपती मजदूरी पर चला गया। उनकी बेटी घर पर थी।
शाम को लगभग साढ़े पांच बजे दंपती मजदूरी से वापस लौटा तो उन्हें अपनी बेटी नीचे आवास में रहने वाले आसाम के जिला नवा गांव के थाना समागुड़ी के गांव कटलगुड़ी निवासी मानवीर उर्फ इमानविल के साथ खेलती मिली। यह देख कर दपंती अपने आवास में चला गया।
विज्ञापन
कई घटे तक भी बच्ची घर नहीं पहुंची तो दंपती ने बेटी की तलाश शुरू की। मानवीर के आवास पर ताला लगा था। परेशान दपंती ने देर रात आरोपी युवक के कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर उनकी बेटी का शव पड़ा मिला। शव पर कंबल डाला गया था। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश करने पर आरोपी युवक सुबह बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में पैदल जाता मिला। उसने पुलिस को देखकर तमंचे से फायर किया, तब जवाबी कार्रवाई में दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि आरेापी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या तथा मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।