फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six vicious non-district jails transferred before elections

चुनाव से पहले छह शातिर गैर जनपद जेल स्थानांतरित

Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six vicious non-district jails transferred before elections
चुनाव से पहले छह शातिर गैर जनपद जेल स्थानांतरित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मीनू त्यागी सहित आधा दर्जन अपराधियों को गैर जनपद जेल स्थानांतरित किया गया है।

विधानसभा चुनाव प्रदेश में कुछ ही माह बाद संपन्न होना माना जा रहा है। इसके लिए जल्द ही आचार संहिता भी लागू हो सकती है। चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों पर शिंकजा कसना शुरू किया है। शातिर अपराधियों की निगरानी भी कराई जा रही है। जिला कारागार में बंद अपराधियों पर भी पुलिस ने नजर लगाई है। बताया गया, कि महिला जेल में बंद मीनू त्यागी व पुरुष जेल में बंद सन्नी चड्ढा, रविंद्र, अनुज, सविंद्र व मनोज को मुजफ्फरनगर जेल से अन्य जनपद की जेल में स्थानांतरित करने की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने शासन को भेजी थी। शासन से इस बारे में आदेश जेल अधिकारियों को मिला तो मीनू त्यागी को आंबेडकरनगर, सन्नी उन्नाव, रविंद्र लखनऊ, अनुज चित्रकूट, सविंद्र कासगंज व मनोज उर्फ बिट्टू को गोरखपुर जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। एसएसपी ने रिपोर्ट भेजकर यह कार्रवाई कराना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed