फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six people killed in Jolly in two days

मुजफ्फरनगर: दो दिन में छह लोगों छह लोगों की संदिग्ध बीमारी से मौत, गांव में हड़कंप

Wed, 07 Oct 2020 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six people killed in Jolly in two days

मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र में  गांव जौली में पिछले दो दिन में छह लोगों की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी से पहुंची टीम ने मंगलवार को गांव में ग्रामीणों के नमूने लिए। इनमें से पांच लोगों के परिवारों ने नमूने देने से इंकार कर दिया, जिसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जौली में पिछले दो दिन में संदिग्ध बीमारी के चलते छह लोगों की अचानक मौत हो गई है। उक्त सभी लोग अलग-अलग परिवारों से संबंधित हैं। बुखार आने के बाद लोग गंभीर रूप से बीमार हुए और दम तोड़ दिया। दो दिन के भीतर छह लोगों की मौत से गांव में दहशत है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को सीएचसी भोपा की टीम प्रभारी डॉ अन्नू चौधरी के नेतृत्व में गांव जौली पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने गांव में दो दिन में मरने वाले सभी छह लोगों के घर जाकर उनके कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का प्रयास किया। केवल एक परिवार ने सैंपल दे दिए। पांच परिवारों ने सैंपल देने से इंकार कर दिया। डॉ अन्नू चौधरी ने बताया कि टीम ने सभी मृतकों के परिजनों से पूछताछ करते हुए उनकी जांच की, लेकिन इनमें से पांच परिवारों ने अपने कोरोना जांच के लिए सैंपल देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में शिविर लगाकर सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वहीं, कोरोना जांच न कराने वाले पांचों परिवारों के संबंध में जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इस मामले में ग्राम प्रधान के पति शाह रजा नकवी ने बताया कि दो दिन में छह लोगों की मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर सभी ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed