फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SIT begins investigation into violence cases

एसआईटी ने शुरू की हिंसा के मुकदमों की जांच

Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
SIT begins investigation into violence cases
एसआईटी ने शुरू की हिंसा के मुकदमों की जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में दर्ज हुए सभी 40 मुकदमों की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर के मदीना चौक, कच्ची सड़क, मीनाक्षी चौक व महावीर चौक पर एक वर्ग की उग्र भीड़ ने जमकर पथराव, तोड़फोड़, आगजनी व फायरिंग की थी। इन मामलों में उपद्रवियों के खिलाफ शहर में कुल 40 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से थाना सिविल लाइंस में 36 और शहर कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें 258 नामजद और हजारों अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने उक्त सभी मामलों की जांच के लिए एसपी क्राइम आरबी चौरसिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया था, जिसमें एसपी क्राइम को नोडल व इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद उपद्रव के सभी 40 मुकदमों की जांच नवगठित एसआईटी को सौंप दी गई है, जिनकी एफआईआर कॉपियां भी एसआईटी को सौंप दी गई है।

इन्होंने कहा ........
एसआईटी के नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी क्राइम आरबी चौरसिया ने बताया कि जांच के लिए सभी एफआईआर कॉपियां सुपुर्दगी में ले ली गईं हैं। इन्हें अब विवेचनाधिकारियों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed