फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sisters came to tie rakhi facing the difficulties of travel

सफर की मुश्किलें झेल राखी बांधने पहुंची बहनें

Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sisters came to tie rakhi facing the difficulties of travel
सफर की मुश्किलें झेल राखी बांधने पहुंची बहनें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पारंपरिक तरीके से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। बसों, ट्रेन और अन्य वाहनों में यात्रियों की संख्या तीन गुणा अधिक रही, जिससे परिवहन विभाग के इंतजाम कम पड़ गए।
बृहस्पतिवार सुबह से बहनों का भाइयों के घर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रोडवेज बसों, निजी बसों, ट्रेनों और डग्गामार वाहनों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को तिलक कर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की। बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही। मिठाई की खूब बिक्री हुई। दुकानों को सजाया गया था। दुकानों पर राखियां खरीदने के लिए भी भीड़ रही। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर का कहना है कि सामान्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या बृहस्पतिवार को करीब तीन गुणा अधिक रही।
विज्ञापन

बसों में सीट को लेकर रही मारामारी
यात्री बसों में सीट को लेकर मारामारी रही। परिवहन विभाग ने बसों के अतिरिक्त फेरों का इंतजाम किया था, लेकिन इसके बावजूद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर प्राइवेट बस अड्ड़ों पर दिनभर यात्रियों के आवागमन के कारण बसें कम पड़ती नजर आईं। यात्रियों ने डग्गामार वाहनों से भी सफर किया। शामली रोड, चरथावल रोड, भोपा मार्ग पर दिनभर डग्गामार वाहनों की चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में पहुंची चार सौ बहनें
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में दो साल तक जेल में रक्षा बंधन का त्योहार नहीं मनाया गया था, लेकिन इस बार त्योहार मनाने के लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी। बृहस्पतिवार को चार सौ से अधिक महिलाओं ने जेल में अपने भाइयों को राखी बांधी। शुक्रवार को भी जेल में विशेष तौर पर रक्षा बंधन त्योहार मनाया जाएगा। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी रक्षा बंधन त्योहार मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को भी बहनों की सुविधा के लिए जेल में टेंट लगाया गया। मिलाई के कार्यक्रम पर सीसीटीवी से निगरानी की गई। ब्यूरो
मुस्लिम बहनों ने भी बांधी राखी
रक्षा बंधन पर मुस्लिम बहनों ने भी हिंदू भाइयों को राखी बांधी। हिंदू बहनों ने भी मुस्लिम भाइयों को राखी बांधकर त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए रक्षा बंधन पर्व पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी, इस सुविधा का लाभ मुस्लिम महिलाओं ने भी खूब उठाया। परिचालकों ने सभी बहनों को जीरो बेलेंस का टिकट दिया।

रोजाना के मुकाबले रक्षा बंधन के मददेनजर बसों में तीन गुणा भीड रही है। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी रक्षा बंधन पर बहनों के लिए मुफ्त यात्रा रहेगी - महेंद्र सिंह, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed