फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Singer Farmani Naz threatened to kill

गायिका फरमानी नाज को ससुराल पक्ष की धमकी

Sun, 11 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Singer Farmani Naz threatened to kill
शहर के खालापार इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गायिका फरमानी नाज को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सोशल मीडिया पर छाने के बाद इंडियन आइडल के मंच तक पहुंची गायिका फरमानी नाज ने ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फरमानी ने रतनपुरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज शनिवार को परिजनों के साथ रतनपुरी थाने में इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी को तहरीर दी। बताया कि उनका निकाह तीन साल पूर्व मेरठ के छोटा हसनपुर निवासी इमरान से हुआ था। निकाह के बाद बेटा अर्श हुआ, जिसके गले में गंभीर बीमारी हो गई। आरोप है कि बेटे का उपचार कराने के लिएशौहर ने उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। उत्पीड़न से तंग आकर वह मासूम बेटे को लेकर मायके में आ गई, जिसके बाद से वह यहीं रह रही है। पीड़िता के अनुसार मायके में उसने बेटे अर्श के उपचार के साथ ही गुजर-बसर के लिए सोशल मीडिया पर गाने गाकर अपलोड करने शुरू कर दिए। इसकी जानकारी मिलने पर शौहर इमरान उसे लगातार कॉल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहा है। आरोप है कि कुछ दिन से शौहर के साथ ही जेठ व ससुर भी लगातार उसे कॉल कर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उसे जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गीत गुनगुनाते हुए इंडियन आइडल तक का सफर
मुजफ्फरनगर। गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज अक्सर घरेलू काम करते हुए फिल्मी गीत गुनगुनाती थी। शुरूआत में यह उसकी हॉबी थी, जिसे उसके भाई फरमान ने एक बार मोबाइल से रिकॉर्ड कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसे बड़ी संख्या में लाइक्स मिले, जिसके चलते उसने बाद में और भी कई गाने गाए, जिन्हें सोशल मीडिया पर भरपूर लाइक्स मिले। ऐसे ही एक वीडियो को देख इंडियन आइडल टीम की ओर से फरमानी नाज व उसके भाई फरमान को मुंबई बुलाया गया, जिसके बाद वह आसपास के क्षेत्र में भी प्रसिद्ध हो गई।

रतनपुरी थाने में तहरीर देने के लिए अपनी मां और बेटे के साथ पहुंची फरमानी नाज।

रतनपुरी थाने में तहरीर देने के लिए अपनी मां और बेटे के साथ पहुंची फरमानी नाज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed