फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hepatitis Day 2020 News: Hepatitis is Silent Killer of Life

World Hepatitis Day 2020: हेपेटाइटिस जिंदगी का ‘साइलेंट किलर

Tue, 28 Jul 2020 01:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis Day 2020 News: Hepatitis is Silent Killer of Life
विश्व हैपेटाइटिस दिवस 2020
हेपेटाइटिस जिंदगी का ‘साइलेंट किलर’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वस्थ जीवन में हेपेटाइटिस की बीमारी ‘साइलेंट किलर’ है। जागरूकता की कमी में वक्त पर परीक्षण और उपचार नहीं मिलने से हेपेटाइटिस रोगियों की तादाद बढ़ रही है। जिले में ही बीते छह माह में रक्त जांच के दौरान हेपेटाइटिस बी और सी के क्रमश: 62 तथा 29 यानि कुल 91 मरीज सामने आ चुके हैं।
जिंदगी पर टीबी के बाद सबसे बड़ा खतरा हेपेटाइटिस बी और सी की घातक बीमारी का है। अनेक रोगों में हेपेटाइटिस मुख्य वजह है। यह बीमारी संक्रामक है, जो कि लिवर में सूजन और जलन पैदा करती है। प्रारंभ में लक्षण नहीं दिखते हैं। वैसे तो हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, ई पांच प्रकार के होते हैं, मगर बी और सी सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। जिले में भी हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता का अभाव है। बीते छह माह में स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जिन्होंने रक्त दिया, उनमें कुल 91 लोग हेपेटाइटिस संक्रमित मिले हैं। गंभीर पहलू यह भी है कि काली नदी के किनारे बसे गांवों में अधिक हेपेटाइटिस के मामले मिले हैं, जिनमें गांव बोपाडा तथा पुरबालियान मुख्य है। यह स्थिति अधिक चिंताजनक बने, इसके लिए हेपेटाइटिस उन्मूलन की पहल जरूरी हो गई है। कोरोना के संकट के दौरान मौजूदा साल में इस दिवस को हेपेटाइटिस मुक्त भविष्य की थीम दी गई है, जो मां और नवजात में हेपेटाइटिस रोकने पर केंद्रित हैं। हालांकि जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस रोग के उपचार की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगेगी हेपेटाइटिस यूनिट
कोविड-19 की आपदा पर नियंत्रण के उपरांत स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में हेपेटाइटिस रोगों के उपचार हेतु यूनिट लगाई जाएगी। यह संक्रमण दूषित पेयजल तथा भोजन से फैलता है। जिले में स्वास्थ्य विभाग जांच शिविरों में लोगों को हेपेटाइटिस के लक्षण व बचाव के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं - डॉ. प्रवीण चोपड़ा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलिया में हेपेटाइटिस की जांच जरूरी
पीलिया यदि बार-बार होता है, तब हेपेटाइटिस की जांच अवश्य कराएं। आंखें व शरीर का रंग पीला पड़ना, सफेद या काले दस्त आना, अपच और उल्टी, पेट में सूजन व दर्द , थकान जैसे लक्षण जब दिखे, सचेत हो जाएं। बीमार महसूस करना, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बढ़ना, अचानक शरीर नीला पड़ना इत्यादि भी हेपेटाइटिस के कारण हो सकते है। सही वक्त पर इलाज कराए तो इस घातक रोग से सुरक्षा संभव है - डॉ. रविंद्र सिंह, एमबीबीएस, एमडी।

दवाइयों और वैक्सीन से संभव इलाज
लिवर संबंधी बीमारियों में हेपेटाइटिस से बचाव महत्वपूर्ण है। सिरोसिस के रोगी, लिवर कैंसर का जिनका फैमिली हिस्ट्री, आईवी ड्रग्स लेते हैं, ज्यादा टेटू बनवाना आदि मामलों में हेपेटाइटिस का सीधा खतरा है। समय से दवाईयों से उपचार संभव है। रोकथाम को वैक्सीन भी उपलब्ध है - डॉ. योगेंद्र त्रिखा, वरिष्ठ फिजिशियन, स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed