{"_id":"5eff64cc8ebc3e43034b1b35","slug":"silence-in-the-neighborhood-due-to-death-of-infected-muzaffarnagar-news-mrt4894752166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के पूरे मौहल्ले मे सन्नाटा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के पूरे मौहल्ले मे सन्नाटा छाया
विज्ञापन
संक्रमित की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोरोना से हुई वृद्ध की मौत को लेकर मृतक का पूरा मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित है। आशंका के कारण मोहल्ले के लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। लोगों के यहां आने वाले मेहमानों को भी हॉटस्पॉट जोन में जाने की इजाजत नही है। मेहमानों से मोहल्ले वाले दूर से ही बात कर रहे हैं। मेहमानों को मोहल्ले के बाहर सड़क पर ही नाश्ता करना पड़ा।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी की चार दिन पहले मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। जांच में मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद से प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को हॉटस्पॉट जोन घोषित किया है। मोहल्ले वालों को घर से बाहर नहीं आने दिया जाता। मोहल्ले वाले भी घर से बाहर निकलने का रिस्क नहीं उठा रहे। शुक्रवार को मोहल्ले निवासी इंतजार राणा के घर कुछ मेहमान मिलने के लिए आए। मेहमानों को मोहल्ले के हॉटस्पॉट जोन होने की जानकारी नही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी मेहमानों को अंदर नहीं जाने दिया। इंतजार राणा के परिवार वालों ने दूर से ही मेहमानों से वार्ता की। मोहल्ले से बाहर सड़क पर ही मेहमानों को नाश्ता करना पड़ा। ईओ ओमगिरी ने बताया कि कोरोना पीड़ित की मौत के बाद से इस मोहल्ले को रोजाना सेनिटाइज किया जाता है। साप्ताहिक बंदी के दिन पूरे कस्बे को, दोपहिया व चौपहिया वाहनों को सैनिटाइज कराया जाता है।