फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sikh society took out Prabhatferi in Khatauli

प्रभातफेरी पर फूलों की बारिश

Mon, 30 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sikh society took out Prabhatferi in Khatauli
खतौली में सिख समुदाय ने प्रभात फेरी निकाली। - फोटो : KHATAULI
प्रभातफेरी पर फूलों की बारिश
विज्ञापन

खतौली। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं द्वारा गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत किया गया।

सोमवार की सुबह गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर जानसठ रोड स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए निकली। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान गुरु के संदेशों से ओतप्रोत शब्दों की प्रस्तुति देकर लोगों से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। आयोजन में सरदार लखबीर सिंह प्रधान, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार जसवीर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, हरबंस सलूजा, आशीष रावल, सरदार गगन सिंह, सरदार अवतार सिंह, रमित खरबंदा, गौरी शंकर गौरी, सरदार मंजीत सिंह आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर गौरी शंकर गौरी ने बताया कि दो जनवरी को जानसठ रोड स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रागी जत्थे गुरु की महिमाओं का बखान कर संगतों को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed