फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   siddhi datri devi ki pooja

सिद्धिदात्री की पूजा, नवरात्र उत्सव पूर्ण

Tue, 11 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
siddhi datri devi ki pooja
नवरात्र पर्व पर कन्या पूजन में उपस्थित बेटियां। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में  नवमी पर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा के बाद मूर्तियों का नदियों, नहरों और तालाबों में विसर्जन कर दिया गया। देहात में तालाबों किनारे सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धा के साथ विसर्जन कर प्रसाद का वितरण किया गया। कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद व्रत खोले गए। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही नवरात्र महोत्सव सम्पन्न हो गए।      
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा की। सोमवार को मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। कन्या को भोजन कर व्रत खोले। इसके बाद सांझियों (मूर्तियों) का जल में विसर्जन कर दिया गया। सुबह से ही घरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन


हिंडन नदी, गंग नहर, रजवाहों के अलावा शामली रोड स्थित नदी में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का विसर्जन किया गया। शुक्रताल में गंगा में भी मूर्तियां विसर्जित करने वालों की भीड़ रही। देहात में भी जोहड़ों (तालाबों) में सांझियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्तियों के विसर्जन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा भी की। उधर, देहात क्षेत्र के कई गांवों में तालाबों पर कब्जे होने के कारण सांझियों के विसर्जन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, काफी श्रद्धालु मंगलवार को दशहरा पर्व पर भी सांझियों का विसर्जन करेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed