फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sick teachers get exemption from counting duty

बीमार शिक्षकों को मतगणना ड्यूटी से मिले छूट

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sick teachers get exemption from counting duty
देवबंद। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बीमार एवं होम क्वांरटीन अध्यापकों की पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना में ड्यूटी न लगाने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार योगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी शिक्षकों ने शिद्दत एवं लग्न के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया था। परंतु चुनाव समाप्ति के बाद बहुत से शिक्षक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। कई शिक्षकों को कोरोना रूपी काल निगल गया। बहुत से शिक्षक बुखार, खांसी आदि बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने जांच के बाद स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। इसलिए संगठन मांग करता है कि बीमार एवं होम आइसोलेट शिक्षकों का अमूल्य जीवन बचाने के लिए उनकी दो मई को होने वाली मतगणना में ड्यूटी न लगाई जाए। केवल स्वस्थ शिक्षकों की ही ड्यूटी लगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राज कुमार चौधरी को भी भेजी गई। ज्ञापन देने वालों में नौशाद, सुधीर, उस्मान, नवेद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed