{"_id":"59f62aae4f1c1bf4688b8132","slug":"shubham-and-vikas-hit-the-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर क्रिकेटर्स ने 84 रनों से जीता मैच, शुभम और विकास ने जड़ा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर क्रिकेटर्स ने 84 रनों से जीता मैच, शुभम और विकास ने जड़ा शतक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए क्रिकेट मैच में रविवार को दो बल्लेबाजों ने रोमांचक पारी खेली। सीनियर क्रिकेटर्स और मलिक इलेवन के बीच मैच हुआ। जिसमें सीनियर क्रिकेटर्स के शुभम अग्रवाल और विकास कुमार ने शतक जड़े। टीम ने यह मैच 84 रनों से जीत कर चार अंकों की बढ़त हासिल की है। दोनों शतकवीरों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही क्रिकेट लीग में रविवार को कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीनियर क्रिकेटर्स की टीम ने लीग में सबसे अलग रिकार्ड बनाया। टीम ने 30 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर विशालकाय 292 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। सीनियर की ओर से ओपनर शुभम और विकास ने मलिक इलेवन के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। दोनों ने तेजी से रन बनाए और नॉट आउट रहे।
शुभम ने 16 चोक्के और दो छक्के की मदद से 104 और विकास ने दो छक्के तथा 14 चोक्के जड़ते हुए 103 रन बनाए। सीनियर्स की ओर से पहले विकेट की साझेदारी ही 204 रनों की हुई। साथ ही अभिषेक यादव 42 रनों पर नॉट आउट रहे। मलिक इलेवन की ओर से प्रवीण और डबास को 1-1 विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मलिक एलेवन की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं चल सके।
विज्ञापन
मलिक इलेवन ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बना सकी। इलेवन की ओर से कुलदीप 68 ने साहसिक पारी खेलकर जीत दिलाने की कोशिश की, मगर दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। कप्तान सचिन मालिक ने 35 रन बनाए। सीनियर्स के अभिजीत ने 3 और अंकुर, विनीत ने 1-1 विकेट लिए। मैच में सीनियर्स की टीम ने इलेवन को 84 रनों से हराकर चार अंकों की बढ़त हासिल की है। रविवार के मैच में अंपायर रवि कौशिक और अरशद रहे।