{"_id":"5e3db3088ebc3ee60f16452c","slug":"shriram-college-colors-2020-muzaffarnagar-news-mrt467812786","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
श्रीराम कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में नारी सशक्तिकरण थीम पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलर्स 2020’ में छात्र-छात्राओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटिकाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अलख जगाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने पुराने एवं नए जमाने के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नमन शर्मा ने नीले-नीले अंबर पर तथा आयशा ने अक्सर इस दुनिया में, गीत की प्रस्तुति दी। गृह विज्ञान की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा ललित कला के छात्र-छात्राओं ने समूह नाटिका प्रस्तुत की। उरूज डांस ग्रुप ने सामूहिक नृत्य, स्पर्श ने गीत, किरण व विधि ने पंजाबी नृत्य किया। मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. देवेंद्र सैनी को चिकित्सा, डॉ. बीके त्यागी को शिक्षा, राकेश बिंदल व मयंक बिंदल को उद्योग, योगी डॉ. अमृतराज को योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य पर शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
टापर्स अनुश्री गुप्ता, सागर गुप्ता, रुचि सिंधी, हंशिका जैन, दीप्ति वर्मा, विशाखा त्यागी, अक्षिता भारद्वाज, पूजा जोशी, लवि शर्मा, आकृति कुलश्रेष्ठ, जिया जियान, रोहिणी, अपूर्वा, दिशांत रोहतेला, निशांत गौतम, शुभम चैधरी, कोमल, मुस्कान त्यागी को स्मृति चिन्ह दिया गया। ग्रुप के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. आलोक गुप्ता, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. एनजी मजूमदार आदि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।