फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Mangal Kalash Yatra

मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा आरंभ

Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Mangal Kalash Yatra
देवबंद। मोहल्ला शशीनगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने सिरों पर कलश रखकर कलश यात्रा निकालते हुए भजनों का गुणगान किया।
विज्ञापन

भागवत कथा का शुभारंभ सभासद गजराज राणा और भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष जनेश्वर सैनी ने फीता काटकर किया। कथा व्यास रविंद्राचार्य महाराज ने कहा कि संसार में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति दु:ख निवृत्ति के लिए प्रयासशील रहता है, किंतु उसे पूर्ण रूप से ज्ञान नहीं होता कि दु:ख किस वस्तु का नाम है और उसका वास्तविक स्वरूप क्या है। विवेकशील पुरुष के लिए जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत सभी क्रियाकलाप दु:ख रूप ही है। हम जिन विषयों को अपने सुख के लिए स्वीकार करते हैं वही विषय उनके वियोग होने पर दु:ख का कारण बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने से मनुष्य को सभी दुखों से छुटकारा मिलता है तथा मोक्ष प्राप्त होता है। इस मौके पर बिजेंद्र गुप्ता, दीपक त्यागी, प्रवीन गोयल, राजकुमारी, रीना, मीनाक्षी, रवि चौधरी, गजे चौधरी, अनूप सिंह, योगेश व मुकेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed