फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram College won the national volleyball competition

श्रीराम कॉलेज ने जीती राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता

Sat, 19 Oct 2019 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram College won the national volleyball competition
श्रीराम कालेज में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीराम कॉलेज ने जीती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 9 वीं वार्षिक वॉलीबाल प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वॉलीबाल ट्राफी जीती। साथ ही 51 रूपये का नकद पुरूस्कार भी हासिल किया।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता एवं टीम के कोच डॉ अब्दुल अजीज खान ने बताया कि महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को यह प्रतियोगिता दिल्ली में कराई गई। विभिन्न विश्वविद्यालय की 36 टीमों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। श्रीराम कॉलेज की टीम ने महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश की टीम को हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ट्राफी के साथ-साथ 51हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता। विजयी टीम में शारीरिक शिक्षा विभाग के ऋषभ विश्नोई, विवेक अहलावात, अर्जुन सिंह, अक्षय कुमार, सूर्यांश तोमर, जसविंदर सिंह, दीपक कुमार शामिल रहे। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने टीम को फोन पर बधाई दी। बताया कि खिलाड़ियों के कॉलेज में आने पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, आशु शर्मा, अमरदीप, डॉ. धर्मेंद्र तथा अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed