{"_id":"b8c8edb506fa208f8ff7760539570e22","slug":"shri-ram-college-volleyball-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कॉलेज बना वॉलीबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कॉलेज बना वॉलीबाल चैंपियन
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में हुई दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ।
मैचों के अंकों के आधार पर लगातार चौथी बार मेजबान टीम श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता पर जीत दर्ज कर अपना कब्जा रखा।
वहीं फस्ट रनर अप मेरठ कालेज, सेकेंड रनरअप एसडी कालेज मुजफ्फरनगर और थर्ड रनरअप एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद रहा।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल समिति के अध्यक्ष डॉ नरेश मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता का अंतिम क्षण गौरवशाली क्षण होता है क्योंकि यह वह समय जब विजयी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने सभी का आभार जताया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता के चयनकर्ता एवं पर्यवेक्षक डॉ वीरेंद्र, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग मेरठ कॉलेज डॉ नितिन कुमार, प्रवक्ता शारीरिक विभाग राजकीय महाविद्यालय पुंवारका सहारनपुर डॉ अब्दुल अजीज, भूपेंद्र कुमार, कपिल सिंह, विकास शर्मा, आशु शर्मा, अमरदीप शर्मा आदि का योगदान रहा।