{"_id":"64ff07ebc3521e46fd05f29e","slug":"shri-krishna-procession-started-in-charathaval-with-charming-tableaux-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-7270-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मनमोहक झांकियों के साथ चरथावल में निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मनमोहक झांकियों के साथ चरथावल में निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा
Mon, 11 Sep 2023 09:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:17 PM IST
सार
-हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...के जयकारों से गूंजी गलियां
-शोभायात्रा झांकी, बैंडबाजों के संचालकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरथावल में श्रीकृष्ण शोभायात्रा में भजनों की धुन पर कस्बावासी कान्हा की भक्ति में सरोबार हो गए। दो दर्जन सुंदर और भव्य झांकियों ने मनमोह लिया। प्रमुख मार्गों पर द्वारकाधीश के रथ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण किया। बैंड बाजों और डीजे पर बज रहे भजन हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...के जयकारों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
रविवार को युवा जागरण मंच के तत्वावधान में शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीकृष्ण-बलराम के रथ पर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल एवं रैनबो एकेडमी के प्रबंधक अभिषेक बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रीराधा कृष्ण के जयकारों के साथ शाेभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस मौके डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। खाटू श्याम की झांकी के समक्ष डीजे पर बज रहे भजन, मैं लड़का खाटू वाले का...सराहा गया।
विज्ञापन
बैंड बाजों और डीजे पर कंपटीशन रहा। उत्तडाखंड के हरिद्वार का जयश्री बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति और कान्हा पर प्रस्तुत अनेक भजनों पर धुन पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। योगी राज प्रेमी अरविंद गोयल, राजेश गर्ग, मनीष गर्ग, अमरीश गर्ग, विपिन त्यागी, आरूप कुच्छल, हनी सिंघल, संदीप कंसल आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीराम गुप्ता और तरंग गर्ग ने किया।
इन भव्य झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध
शोभायात्रा में श्रीकृष्ण बलराम और बांके बिहारी के रथ प्रमुख झांकी रहीं। मुख्यमार्गों पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। ढोल पार्टी के साथ गणेश जी, बालाजी, भारत माता, रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन, मां लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, केदारनाथ, हनुमान गढ़ी, भगवान श्री राम, खाटू श्याम बाबा, मटके पर श्री कृष्ण, नरसिंह भगवान, द्वारकाधीश की झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमान मंदिर से बाजार कलां, देवी वाला मंदिर, राजीव मार्किट, बस स्टैंड, ठाकुरद्वारा मंदिर से होती हुई शिव चौक पर रविवार रात करीब 11 बजे संपन्न हुई। कलाकारों एवं बैंड संचालकों को पुरस्कृत किया गया।
इन युवाओं ने निभाईं जिम्मेदारी
खाटू श्याम ग्रुप, वैष्णव ग्रुप, भोले की मंडली, महाकाल ग्रुप और युवा जागरण मंच के युवाओं ने झांकियां तैयार करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनमोल, विशाल, तरंग, लव, कुश, प्रत्यक्ष गर्ग, प्रांजल, सार्थक सिंघल, गर्व, कृष्णा, शौर्य, चेतन, सहज, लहर, तुषांक, अविरल, श्रेयांश, सोमील, अनुभव, शिवाय, अक्षत, तेजस, सक्षम, नमन, अनंत, रुद्र, सार्थक आदि का सहयोग रहा। तगानान मुस्लिम में चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।