फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Krishna birthday celebrated with pomp

श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna birthday celebrated with pomp
श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का वृतांत सुनते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर, देवबंद। मंगलौर बस स्टैंड स्थित काली कमली वाला भूतिया शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाल कथाव्यास द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर झूम उठे।
विज्ञापन

बाल कथा व्यास पंडित नीलेश कौशिक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के हर व्यक्ति को मर्यादा में रहते हुए अपने परिवार, समाज व धर्म का पालन करना चाहिए। श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण पहली बार घर से बाहर निकले तो उनकी बृज से बाहर मित्र मंडली बन गई थी। सभी मित्र मिलकर रोजाना माखन चोरी करने जाते थे। सब बैठकर पहले योजना बनाते थे कि किस गोपी के घर माखन की चोरी करनी है। जिसके यहां चोरी की जाती थी उसके द्वार पर ही बैठकर माखन खाने में उन्हें आनंद आता था। उन्होंने बताया भगवान कृष्ण बचपन में नटखट थे। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष रेखा शर्मा, पिंकी देवी, गीता, विमला, कमलेश, राजेंद्र व राहुल शर्मा आदि भक्तजनों ने धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed