फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Showed Ramlila tableau, made decoration items

Muzaffarnagar News: रामलीला की झांकी दिखाई, सजावट के सामान बनाए

Sun, 19 Oct 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Showed Ramlila tableau, made decoration items
जानसठ के सक्सेस किड्स एकेडमी में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाते बच्चे। स्रोतः स्कूल
मुजफ्फरनगर। जिले की शिक्षण संस्थाओं में दिवाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों में बच्चों ने रामलीला की सुंदर झांकी प्रस्तुत की तो महाविद्यालयों में छात्रों ने दीए और सजावट के सामान बनाकर हाथ का हुनर दिखाया।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इसमें भजन, नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहे। चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दिवाली आत्मा के भीतर के अंधकार को मिटाकर ज्ञान और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल कपिल धीमान, डॉ रीतू पुंडीर समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


आर्य समाज रोड स्थित नवाब अजमत अली खान गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने रंगीन दीयों, वंदनवारों, मोमबत्तियों को बनाकर स्टॉल लगाए। प्राचार्या डॉ अनीता अग्रवाल ने छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि की प्रशंसा की। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी महाविद्यालय में प्रदर्शनी का समापन हुआ। प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन ने सराहना की। जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मेला, हस्तकला प्रदर्शनी का शुभारंभ पंडित संजीव शंकर ने किया। इस दौरान प्रत्यूष गोयल, डॉ. राजीव कुमार, रीटा दहिया, रोहताश कली, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सराहना की। डीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा, निदेशक रेनू शर्मा, संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने दिवाली उत्सव का शुभारंभ किया। छात्रों ने रामलीला मंचन किया। जानसठ रोड स्थित दि एस डी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने रक्तबीज वध पर प्रभावशाली नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या नीलम माहना प्रदूषण मुक्त और सौहार्दपूर्ण दिवाली मनाने का संदेश दिया।
अंसारी रोड स्थित नींव इंटरनेशनल स्कूल और नई मंडी स्थित लिटिल मैनर स्कूल की ओर से संयुक्त रूप से दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। निदेशक अंकुर गोयल ने बताया कि मेले में 1000 से अधिक अभिभावकों और छात्रों ने आनंद लिया। प्रधानाचार्या शिम्पी कपूर ने बताया कि एक्जीबिटर स्टॉल पर जमकर खरीदारी हुई।

वसुंधरा रेजीडेसी स्थित एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में छात्रों ने रामलीला मंचन का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों के साथ चलने के लिए प्रेरित किया गया। मधु गोयल, मोनिका अग्रवाल मौजूद रहीं।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपोत्सव में प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश शर्मा, महेश कुमार, पूनम शर्मा, प्रयाग सिंह, तेजपाल सिंह मौजूद रहे। गांधी कॉलोनी स्थित दि लर्निंग ट्री विद्यालय में नन्हे-मुन्नों ने मेले में स्टॉल्स लगाए। मुख्य अतिथि आईआईए सचिव कुशपुरी ने सराहना की। इस दौरान सभासद अमित पटपटिया, साधना मेहता और अखिल खत्री मौजूद रहे।

सूर्य इंटरनेशनल एकेडमी बुढ़ाना मोड़ में दिवाली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। प्रधानाचार्या सरिता देवी ने बताया कि बच्चों ने राम आगमन नृत्य, नाटिका और रंगोलियां बनाकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक यशवीर सिंह, निशा सिंह मौजूद रहे।

जानसठ के सक्सेस किड्स एकेडमी में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाते बच्चे। स्रोतः स्कूल

जानसठ के सक्सेस किड्स एकेडमी में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाते बच्चे। स्रोतः स्कूल

जानसठ के सक्सेस किड्स एकेडमी में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाते बच्चे। स्रोतः स्कूल

जानसठ के सक्सेस किड्स एकेडमी में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाते बच्चे। स्रोतः स्कूल

जानसठ के सक्सेस किड्स एकेडमी में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाते बच्चे। स्रोतः स्कूल

जानसठ के सक्सेस किड्स एकेडमी में दीवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाते बच्चे। स्रोतः स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed