फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Should prepare for power Dharmasena: Yogi

सत्ता के लिए धर्मसेना बनानी होगी : योगी

Sun, 04 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Should prepare for power Dharmasena: Yogi
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रताल। गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह संतों का देश है। देश की रक्षा करना हमारा धर्म है। सत्ता के लिए धर्मसेना बनानी होगी। सभी को धर्म की रक्षा के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी। जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की घटती जनसंख्या भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


शुक्रताल के हनुमतधाम परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय संत सभा शुकतीर्थ पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की चिंतन बैठक हुई। हनुमतधाम के महंत श्रद्धेय नैष्टिक ब्रह्मचारी केशवानंद जी महाराज ने संतों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह संतों का देश है। भारत की रक्षा करना हमारा धर्म है। सत्ता के लिए धर्मसेना बनानी होगी। सभी को धर्म की रक्षा के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी। धर्म निर्वाह कर जो हलचल और सियासत हो रही है उससे कुछ नहीं होगा, बल्कि वैचारिक प्रदूषण बढ़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर में दुर्गापूजा पर मूर्तियों का विसर्जन नदियों में न किए जाने का आदेश दिया गया। प्रदेश सरकार हमें बताए कि सनातन धर्म के त्योहार कैसे मनाए जाएंगे। इसको हमारे धर्माचार्य एवं संत तय करेंगे। नदी में पवित्रता, स्वच्छता एवं सुंदरता बनी रहे, यह हमारी सबकी जिम्मेदारी है। सनातन हिंदू धर्म है, जिससे भारत की व्यवस्था सुरक्षित है। विश्व में मानवता सुरक्षित है। मठ आश्रम आदि सुरक्षित हैं। संस्कृति के अस्तित्व का घोर संकट है। जिसके लिए नींव को मजबूती देनी होगी। आजकल दलित मुस्लिम एकता का नारा दिया जा रहा है। दलित समाज शांत स्वभाव का होने से सब कुछ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी अपेक्षा नहीं करता। हमें देश में गांव-गांव में जाकर सहभोज का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अस्तित्व खत्म होने वाला है। सिंध बलूचिस्तान में आजादी की मांग उठ रही है। बांग्लादेश, पाकिस्तान देशों में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। शामली जिले का पूर्व नेता गोरक्षा समिति का चोला ओढ़कर गोतस्करी करता चला आ रहा है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर नजर बनाए रखें। गोरक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है। 

सभा की अध्यक्षता कर रहे जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की घटती हुई जनसंख्या भारतीय लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है, जहां हिंदू की जनसंख्या कम होगी वहां द्वेष भावना प्रबल होती है। सामाजिक समरसता हिंदू समाज में प्रारंभ से रही है। राजनीतिक कारणों से हिंदू समाज को तोड़ने के लिए हिंदू समाज में छुआछूत है, ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है। हिंदू समाज में अनेक पुनरुत्थान वाले आंदोलन चल रहे हैं। धर्म जागरण अभियान द्वारा इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। 

चिंतन सभा में घर वापसी, जनसंख्या असंतुलन, सामाजिक समरसता, अलगाववाद, अराजकता, छुआछूत, ऊंच-नीच, भेदभाव आदि विषयों पर विचार के लिए चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुंबई से पधारे महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, स्वामी गीतानंद        सरस्वती राजकोट गुजरात, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज पूना,  योगी आचार्य कर्मवीर महाराज पुरकाजी, स्वामी विवेकानंद महाराज गुरुकुल प्रभात आश्रम मेरठ ने विचार रखे। इसके अलावा भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील भराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी एवं माता की चिंता करने वाली सपा सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के चहेते मंत्री आजम खां अपने पशुओं की चिंता करें, वही उनके लिए उचित होगा।


योगी आदित्यनाथ  का स्वागत किया
मीरापुर। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का दिल्ली से शुक्रताल जाते समय  मीरापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाएं भेंटकर स्वागत  किया। योगी आदित्यनाथ ने समय का अभाव बताते हुए गाड़ी में बैठे-बैठे  कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। प्रात: करीब 10 बजे भाजपा के फायर  ब्रांड नेता सांसद योगी आदित्यनाथ अपने काफिले के साथ दिल्ली की ओर से  मीरापुर पहुंचे तो  दिनेश शर्मा के  प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के समर्थन में  नारेबाजी की। सांसद ने गाड़ी रुकवाकर कार्यकर्ताओं की पुष्पमालाएं स्वीकार  की और आगे की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश चन्द  तितौरिया, कपिल चौधरी, दिनेश शर्मा उर्फ बिन्नी,  हरीश नारंग आदि रहे।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed